साप्ताहिक सेवा संकल्प शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । प्रातः

संग्रामगढं।विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री बंदना योजना व सेवा संकल्प अभियान के तहत साप्ताहिक सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा, पोषक आहार, समय-समय पर टीकाकरण, आंगनबाड़ी विभाग की योजनाओं सहित पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों, फसलों की देखभाल तथा बीज उपलब्धता से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि, एमडी सरोज तथा जिला सीएमओ कार्यालय के सामान्य अधिकारी राजीव त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर अनिल कुमार, सचिव नितिन कुमार मोदनवाल, तपस्या तिवारी, आराधना, राजेश्वरी, सीता देवी, आशा पांडेय, संध्या, डॉ. एकता मेहरोत्रा, डॉ. रविशंकर सोनकर, फार्मासिस्ट दीनानाथ, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव समेत विकासखंड के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें