National
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए आशुतोष यादव, दी बधाई
प्रयागराज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता व प्रतापपुर विधानसभा के सपा नेता आशुतोष यादव गुड्डू को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता व सपा कार्यकर्ताओं ने आशुतोष यादव
को बधाई दी है। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव आशुतोष यादव गुड्डू ने कहा कि जिस प्रकार से सपा ने हमारे ऊपर भरोसा करके राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उसी प्रकार से समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय, गतिशील एवं अपने नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक कृतसंकल्पित होकर समाजवादी पार्टी के लिए लगातार कार्य करेंगे।