National
सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्वरू केशव मौर्य पश्चिम बंगाल में गांधी परिवार की कांग्रेस बस नाम की है किसी काम की नहीं
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 46
प्रयागराज। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि जगजाहिर है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में श्तीन-तिकड़मश् कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं को अपने दल में शामिल कराया था। इसके बावजूद वह भाजपा को सत्ता से नहीं हटा सकी। उसके सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण धरे के धरे रह गए। इस बार सपा के साथ न तो जयंत चैधरी हैं न ओम प्रकाश राजभर हैं। दरअसल, सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व। जनता का भरोसा तो उसमें कतई नहीं है। इसलिए इस बार भी उसका जातीय समीकरणों और खोखले नारों का खेल धरा का धरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाजी तीसरी बार भी भाजपा की बाजी पलट नहीं पाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक तय है और तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा। यूपी की जनता गुंडागर्दी और अपराधी नहीं चाहती। चुनाव आयोग द्वारा जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने पर रोक लगा देने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल करने वाले कांग्रेस के भ्रमित नेता श्री राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि कांग्रेस से टूटकर ही तृणमूल कांग्रेस बनी थी, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में गांधी परिवार की कांग्रेस बस श्नामश् की है, किसी श्कामश् की नहीं। वहीं सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब चुनाव को लेकर सक्रियता बिल्कुल बढ़ा दें पार्टी कार्यकर्ता। विपक्ष पर हमलावर रहें उनके झूठ के मंसूबों को बेनकाब करें। भाजपा के पास कार्यकर्ता हैं विपक्ष के पास गुंडे। जनता सब समझ रही है। जहां भाजपा एक बार आती है तो तीसरी बार भी आती है। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं। जनता तक पहुंचने में पीछे न रहें। 2027 में हमारी विजय निश्चित है बस पूरे जी जान से लग जाना है।