स्नातक एमएलसी चुनाव: कॉलेजों में शिक्षकों से मिले शिवशंकर पटेल शिक्षकों की मांगों को विधान परिषद तक पहुंचाने का भरोसा
झांसी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षित युवाओं के रोजगार और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में स्नातक वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की जरूरत है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे सोरांव में डॉ. दिलीप पटेल, सुबह ईश्वरदीन केडी कॉलेज, जसरा, लाल चंद कॉलेज, जसरा, एमवी कॉलेज गौसिया एवं मदन मोहन मालवीय कॉलेज, छम्मी ऋषि कॉलेज, चटवा, राम अभिलाष कॉलेज, अकोढ़ा, कृषक कॉलेज, जारी,शिवाजी कॉलेज, पटेल नगर, धनंजय सिंह कॉलेज, मवैया, परमानंद कॉलेज, खीरी, शिव जियावन कॉलेज, कोड़िडियारी, ममिदपुर तथा सरदार पटेल कॉलेज, सिकरो और खोरांव में जनसंपर्क किया ।
शिवशंकर पटेल ने शिक्षकों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं, सेवा संबंधी मांगों और पुरानी पेंशन बहाली जैसे विषयों को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी का दायित्व केवल सदन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक मतदाताओं की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना भी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं को सदन में उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस दौरान दिलीप सिंह, सुभाष सिंह, शिवमूरत सिंह, मोहित सिंह , अजय सिंह, मनोज सिंह, पी.एल वर्मा ,रामसिया,रामनाथ सिंह
ईश्वरदीन ,छेदीलाल, वैभव, राजेंद्र सिंह, रश्मी सिंह,जगननाथ पटेल,इंद्रजीत सिंह पटेल, आजाद सिंह , डॉ.पी.एल वर्मा, रामसिया सिंह, रामनाथ सिंह, राजेश, बुलबुल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे.