सनशाइन क्लब के सदस्यों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

प्रातः काल एक्सप्रेस
झांसी। सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में क्लब के सदस्यों के उत्साहवर्धन एवं आपसी मेलजोल के उद्देश्य से फिल्म देखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने खिलौना टॉकीज में प्रदर्शित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक रूप से आनंद लिया।
फिल्म देखने के बाद क्लब के सदस्यों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक संदेश देने वाली है। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया और सभी ने एक-दूसरे के साथ सुखद समय बिताया।
कार्यक्रम में अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, रंजना-शरद पहारिया, आशा अग्रवाल, इन्द्रा सिंह, मीनू गर्ग, अर्चना नायक, शालिनी गुप्ता, ममता-श्याम मुरारी अग्रवाल, सरिता-अशोक अग्रवाल, वैदेहीशरण सरावगी, भारती-उमेश गुप्ता, संजय यादव, सुरेखा-सीए रोहित जायसवाल, वंदना-नीरज भटनागर, इन्द्रा-रामकुमार अग्रवाल, अमित जैन, विजय सेठ, सीमा-प्रदीप अग्रवाल, कल्पना-सुभाष मित्तल, सीमा-अमित गुप्ता, रेनू-अरुण पाठक, पंकज अग्रवाल, साधना-संतोष अग्रवाल, साधना-धर्मेंद्र दुबे, सुष्मिता-आनंद अग्रवाल, अंकिता-संदेश अग्रवाल, मंजू-अजय अग्रवाल, रचना-शिशिर माथुर सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में क्लब के सचिव विलास गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस खबर को शेयर करें