National
समूह उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन पर जोर
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबंधकों और 52 संकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारियों के साथ स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने समूह उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, बिक्री और विपणन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मिलेट्स एवं जैविक खेती से तैयार उत्पादों के आकर्षक फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने बाजार की मांग के अनुसार पैकिंग व डिजाइन तैयार करने, उत्पादों के बास्केट और गिफ्ट पैक बनाने तथा ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध समान उत्पादों के दाम का अध्ययन कर उचित मूल्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। ऑर्गेनिक मसाला, चाय समेत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को उत्पादन के साथ पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बिक्री से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने तथा उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।