सैलून द रॉयल की दूसरी ब्रांच का हुआ शुभारंभ, आधुनिक ब्यूटी सेवाओं की मिलेगी सुविधा
झाँसी। इलाइट-सीपरी रोड स्थित सैलून द रॉयल का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन श्रीमती श्वेता साहू एवं नगर निगम झाँसी की सभासद श्रीमती रामकुमारी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यवसाय की कामना की। सैलून के प्रोपराइटर दीपक साहू पूर्व पार्षद नगर पंचायत बड़ागाँव, श्रीमती स्वेता साहू,प्रथम साहू ने बताया कि सैलून द रॉयल में ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हेयर सैलून, ब्यूटी एवं मेकअप सहित विभिन्न प्रकार की सौंदर्य संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से जुड़ी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर सेवाओं का लाभ मिल सके।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि सैलून अपने कार्य एवं सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास हासिल करेगा। इलाइट-सीपरी रोड पर स्थित होने के कारण यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है। इस अवसर पर डॉ बी के साहू कानपुर, श्रीमती प्रियंका साहू पूर्व उपसभापति नगर निगम झांसी, अमित साहू जिला महामंत्री भाजपा झांसी, मोतीलाल,रतीराम कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा, मोहित गुप्ता,भगवान राम साहू, विष्णु साहू,दीपक कुशवाहा, रामस्वरूप साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।