National
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण, प्रोजेक्ट अलंकार, इंस्पायर अवार्ड और सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर दिए निर्देश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 11
प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में 19 सितंबर 2026 को जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देश पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव डॉ. विंध्याचल सिंह एवं डीसी रंजन प्रताप मौजूद रहे।
ैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयन किए जाने के बाद पैनल कार्यालय को भेजा जा रहा है। कार्यालय को पैनल प्राप्त होते ही संबंधित संस्थाओं को पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि पैनल प्राप्त होने के बाद संबंधित शिक्षकों को यथाशीघ्र कार्यभार ग्रहण कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों में तेजी के निर्देश
बैठक में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है, वे निर्गत धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद टास्क फोर्स से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त कराकर अगली किस्त की धनराशि जारी कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।
इंस्पायर अवार्ड के लिए पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के संबंध में बताया गया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। जिन विद्यालयों में अभी तक पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा नहीं हुआ है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
इसके साथ ही सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्ययोजना एवं माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियां संचालित कराने और उसकी सूचना समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यालय से प्राप्त पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित सूचना फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ सहित उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह, आजाद अहमद, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, राधेश्याम दुबे, अशोक कुमार द्विवेदी, केके सिंह, डॉ. एससी शुक्ला, अखिलेश पाण्डेय, पारस नाथ गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, पीके तिवारी, सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. गया सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. राम आसरे तिवारी, डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सहित जनपद के अन्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।