National
संघ शताब्दी वर्ष में 22 नए स्थानों के लिए ध्वज प्रदान कार्यक्रम
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत रज्जू भैया नगर, प्रयाग दक्षिण की ओर से गुरुवार को दयानंद बस्ती स्थित दुर्गा पूजा पार्क में सर्वत्र शाखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 22 नए स्थानों के लिए ध्वज प्रदान किए गए।
मुख्य वक्ता प्रयाग दक्षिण भाग के सह-संघचालक मिल्खियत सिंह बाजवा ने ध्वज प्रदान करते हुए स्वयंसेवकों को संघ के विचार, अनुशासन, सेवा और समाज के प्रति दायित्वों के बारे में संबोधित किया। उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक रवि, भाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक वंश नारायण, भाग व्यवस्था प्रमुख आत्मदेव, नगर कार्यवाह भूपेंद्र सहित विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन का वातावरण रहा।