सीडीओ ने किसान दिवस में आए कृषकों की सुनी समस्याएं

सीडीओ ने किसान दिवस में आए कृषकों की सुनी समस्याएं

सुनील कुमार गुप्ता

मीरजापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन, पथरहिया के ऑडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।
किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 अवधेश पाठक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 बी0के0 पाठक, ए0आर0 कोआपरेटिव अमित पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें