National
सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी में दिखीं सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां - मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने किया अवलोकन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। किसानों ने प्रदर्शनी में घूम-घूमकर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी देखी। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन यात्रा पर आधारित सामग्री भी प्रदर्शित की गई है। उन्होंने बताया कि विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के सेवाकाल में संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे किसानों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और प्रदर्शित सामग्री को देखा।