राष्ट्रवादी मंच का स्थापना दिवस 27 सितंबर को

प्रातःकाल एक्सप्रेस
मीरजापुर। सेवा, सुरक्षा, संस्कार और संघर्ष के उद्देश्य से कार्यरत राष्ट्रवादी मंच अपने स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम 27 सितंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे से लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन गरीब, असहाय, मजदूर, किसान, नौजवान और व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करता है। संगठन का उद्देश्य समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के अधिकारों की आवाज उठाना है।
उन्होंने लोगों से स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। संगठन का संदेश संगठित समाज, सशक्त राष्ट्र, विकसित भारत है।
इस खबर को शेयर करें