रेल गांव कॉलोनी में स्वच्छता को लेकर जन भागीदारी जागरूकता अभियान चार श्रेणियों में कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की दी जानकारी

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत 24 सितंबर को उत्तर मध्य रेलवे की रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज में जन भागीदारी जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी एवं प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. गोपा मजमूदार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कॉलोनीवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को हरा-गीला, नीला-सूखा, लाल-सेनेटरी और काला-विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। कूड़ा जलाने के बजाय उससे कंपोस्ट बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया गया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कपड़े के थैलों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधक मनीष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रकाश मुर्मू, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार पोद्दार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यम सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें