राजधानी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रस्तावित बैठक 5 को सदस्यता अभियान और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक यूआरसी में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को संकलित किया जाए और उन समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष के पथ पर चलें। वहीं सदस्यता अभियान को लेकर परिचर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि 5 अक्टूबर को लखनऊ में प्रांतीय बैठक होनी है। इसमें जिलाध्यक्ष और मंत्री सहित 13 सदस्य जनपद से प्रतिभाग के लिए अधिकृत किए गए हैं। इसमें जिला कार्यसमिति से 5 और समस्त 8 ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। जिला संघर्ष समिति, महिला संघर्ष समिति, ब्लॉक के पदाधिकारियों से उनके दायित्व निर्वहन की अपेक्षा की गई। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण राय, कोषाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, महिला संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष छाया निरंजन, डॉ. अनिरुद्ध रावत, मधु पासी, अकील अहमद खान, आनन्द मोहन मिश्रा, धर्मेन्द्र सोलंकी, अजय सिंह परिहार, विपिन कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी, अविनाश गोस्वामी, मोहित मिश्रा, जितेन्द्र त्रिपाठी, रवि पटेल, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, भारत भूषण सिंह, उमेश पाराशर, विनय गुप्ता, संजीव अरजरिया, देवेन्द्र गुप्ता, अमर सिंह पाल, इंद्रपाल सिंह, प्रशान्त द्विवेदी, कैलाश चन्द्र वैश्य, अनुज शुक्ला, रीता आहूजा, राजकुमार झा, गोविन्द निरंजन, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द वर्मा, राजीव सोनी, दीपक बिरथरे, नीरज जोशी, गौरव रावत, शशांक अमरया, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें