National
पतंजलि ऋषिकुल इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
प्रयागराज। पतंजलि ऋषिकुल के कॉसमॉस सभागार में रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से इंटरैक्ट इंस्टॉलेशन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम-2026 आयोजित किया गया। शुभारंभ राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन एवं कॉलर सेरेमनी से हुआ। कार्यक्रम में पतंजलि ऋषिकुल व गंगा गुरुकुलम् के इंटरैक्ट क्लब तथा विभिन्न महाविद्यालयों के रोटरैक्ट क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर दायित्व सौंपे गए।
रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की अध्यक्ष ऋतु कमल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व बताया। डॉ. गरिमा सिंह ने इंटरैक्ट की कार्यप्रणाली एवं सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी, जबकि सचिन उपाध्याय ने कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा और समर्पण से निर्मित होता है। विद्यार्थियों ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।