पितृ विसर्जन पर आज परिषदीय विद्यालयों में अवकाश
प्रयागराज। प्रयागराज बीएसए अनिल कुमार ने आज बताया कि सचिव, उप्र बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशानुसार उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2026 में दिये जाने वाले अवकाशों के सम्बन्ध में बिन्दु-05 पर पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक / शिक्षिकाओं के अवकाश का प्राविधान किया गया है, जिसके आलोक में शनिवार 10 अक्टूबर को जनपद के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त के
प्री-प्राइमरी से जूनियर हाई स्कूल तक के विद्यालयों में पितृ विसर्जन अवकाश घोषित किया जाता है। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
बीएसए ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी बीईओ और प्रधानाचार्यो / प्रभारी प्रधानाचार्यो को भेज दिया गया है।