मिनी मैराथन में हुंडई हाई स्कूल और फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल का जलवा बालिका वर्ग में हुंडई हाई स्कूल 50 अंकों के साथ चैंपियन, बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल ने जीती टीम ट्रॉफी
प्रयागराज। सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को 14वीं फादर रॉल्फी डिसूजा मेमोरियल मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में हुंडई हाई स्कूल ने 50 अंक हासिल कर खिताब जीता, जबकि बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल 25 अंकों के साथ विजेता बना।
बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट थॉमस स्कूल की अनिका गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल के पवन पाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ स्वर्गीय फादर रॉल्फी डिसूजा के योगदान को याद करना रहा।
बालिका वर्ग में हुंडई हाई स्कूल अव्वल
बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में हुंडई हाई स्कूल 50 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। सेंट थॉमस स्कूल ने 25 अंक हासिल कर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में अनिका गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल विजेता
बालक वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल के पवन पाल पहले स्थान पर रहे। शिवाजी इंटर कॉलेज के ऋषि राज ने दूसरा और यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय के ईशान मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट थॉमस स्कूल के सौरभ वर्मा चैथे तथा सेंट फ्रांसिस जेवियर इंटर कॉलेज के कृष्णा गुप्ता पांचवें स्थान पर रहे।
टीम चैंपियनशिप में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल ने 25 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। शिवाजी इंटर कॉलेज 20 अंकों के साथ दूसरे, यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय 15 अंकों के साथ तीसरे, सेंट थॉमस स्कूल 10 अंकों के साथ चैथे और सेंट फ्रांसिस जेवियर इंटर कॉलेज पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
बाक्स...........................
खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश
कार्यक्रम में मर्सी मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्या मरीना सिरिल मुख्य अतिथि तथा सेंट जेवियर्स इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर राजेश साइमन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि मैराथन का महत्व केवल दौड़ पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया। उन्होंने मैराथन की शुरुआत में योगदान देने वाले रॉकी एडविन सहित मैथ्यू जोसेफ, प्रिया सचान, विपिन पाल, आशीष ऑगस्टीन और एलन डिसूजा के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।