1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य कराएं मतदाता पंजीकरण- जिलाधिकारी
भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के अंतर्गत को जनपद के सभी 705 मतदान केंद्रों के 1404 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा निर्वाचक नामावली को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भदोही के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाव, मदरसा अरबिया मदीतुल इल्म पीरखानपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर पहुंचकर विशेष अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरे पंजीकरण का करें सत्यापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया जाए। सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने बीएलओ को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।