पति लापता, ससुर पर छेड़छाड़ और अवैध संबंध का दबाव बनाने का आरोप, महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की नियारडीह निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। महिला के मुताबिक उसका विवाह वर्ष 2021 में हुआ था और उसकी ढाई साल की एक बेटी है। आरोप है कि उसका पति नवंबर 2024 में अपाचे बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके बाद से आज तक वापस नहीं लौटा। महिला का कहना है कि उसने रिश्तेदारों और पति के दोस्तों के जरिए काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
महिला ने आरोप लगाया कि पति के लापता होने के बाद से उसका ससुर उसकी खोजबीन में सहयोग नहीं करता और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। महिला का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से ससुर उस पर गलत नीयत रखता है, कमरे और बाथरूम में ताक-झांक करता है तथा अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता है। विरोध करने पर उसे घर और संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने का भी आरोप है।
महिला ने प्रशासन से पति को जल्द तलाशने, ससुर को चेतावनी देने और उसे अपने ससुराल स्थित कमरे में रहने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही अपनी और बेटी की सुरक्षा तथा भरण-पोषण सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है
इस खबर को शेयर करें