पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाती हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां - राजमणि कोल 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विधायक

प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। विकासखंड कोरांव के सेमरी बाघराय ग्राम पंचायत में शुक्रवार को 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में कोराव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के त्याग बलिदान और उनकी सेवाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक सम्मान करने के साथ-साथ माताओं एवं बच्चों तक पोषण स्वास्थ्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां ग्रामीणों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांवो में लोगों को जागरूक करती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और सेवा भावनाओं को सम्मानित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सेवा सम्मान और जनकल्याण के संकल्प के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।उन्होंने इस संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा की बताई। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती पाल, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रामकृष्ण केसरी समेत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें