प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक भर्ती का एक ही आवेदन व एक ही परीक्षा पर प्रदेश स्तर पर तैयार हो एक मेरिट प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक भर्ती-2026 की अर्हता को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यध्प्रधानाध्यापक भर्ती-2026 के संभावित विज्ञापन में निर्धारित अर्हताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के उप सचिव संजय सिंह को आज ज्ञापन सौंपा है।
एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने बताया कि ज्ञापन में संशोधित अर्हता में स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने, बीएड के साथ एलटी एवं अन्य समकक्ष प्रशिक्षित डिग्री को मान्यता देने तथा प्रशिक्षित स्नातक न होने की स्थिति में इंटरमीडिएट कक्षाओं में 10 वर्ष के शिक्षण अनुभव को प्रशिक्षित स्नातक के समकक्ष मानने की मांग व प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक भर्ती का एक ही आवेदन व एक ही परीक्षा पर प्रदेश स्तर पर एक ही मेरिट तैयार कर भर्ती की जाए।
संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने कहा कि इन बिंदुओं पर निर्णय लेने के बाद ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के न्यायिक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक हितों एवं भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। संगठन ने आयोग एवं शासन से शीघ्र निर्णय की अपेक्षा की है। ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य, जिला संरक्षक लालमणि यादव, जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला मंत्री डीपी यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, प्रकाश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, विजय यादव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें