National
प्रधानाचार्य डा संतोष शुक्ल को वैश्विक शिक्षक रत्न सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किए गये सम्मानित
प्रयागराज। लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज धरवारा प्रयाग के प्रधानाचार्य, अंग्रेजी विषय की सात पुस्तकों एवं कई शोधपप्त्रों के लेखक तथा कुशल शिक्षण प्रतिभा के धनी डॉ संतोष कुमार शुक्ल को नई दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सभागार में वैश्विक शिक्षक रत्न सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डा कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि भारत देश के विशिष्ट 51शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया। डॉ शुक्ल के प्रस्तुटीकरण से प्रभावित एवं उनके पंच परिवर्तन यथा, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण एवं स्व एवं आत्मबोध तथा भारत देश की अखंडता एवम अस्मिता के संबंध में सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए डॉ संतोष शुक्ल को नेपाल में अंतराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं। डा शुक्ल राष्ट्रोय स्वयं सेवक संघ के प्रकल्प राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तरप्रदेश माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री के दायित्व का भी सम्यक निर्वाह कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जेके राका, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय पाल सिंह तोमर, कल्चरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो यच सी गणेशिया तथा कई विशिष्ठ विद्वतजन उपस्थित रहे। डॉ संतोष शुक्ल के इस उपलब्धि पर डा अभिषेक मिश्र डा पवन तिवारी, डॉ शिव ओम, डॉ शैलेश पांडेय, डॉ शुभेंदु मिश्र, डॉ सर्वेश शुक्ल, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ शशि सिंह, श्री कृष्ण त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त किया।