पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई रोकने में सरकार फेल कांग्रेसियों ने फाफामऊ पहुंची जेन जे कनेक्ट यात्रा, यात्रियों का किया स्वागत

प्रयागराज। युवाओं के शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही जेन जे कनेक्ट यात्रा के फाफामऊ पहुंचने पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने यात्रा में शामिल युवाओं और यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई।सभा को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार से युवाओं और आम जनता की समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसर युवाओं की प्रमुख अपेक्षाएं हैं।अशफाक अहमद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं और रोजगार के मुद्दों को उठाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में लाना जरूरी है। जेन जे कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य भी युवाओं से शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों पर सीधे संवाद करना बताया गया है। यात्रा 20 अगस्त 2026 को चैरी-चैरा से शुरू हुई थी और इसके दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं तथा युवा संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गौरव मौर्या, प्रियेश पाण्डेय, वसीम अंसारी, उपाध्यक्ष डा.जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय,नज्म अहमद,शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.अमर सिंह पटेल,सददाम हुसैन सिददीकी,ऋचा कुशवाहा,मो.शमीम,मो.फारुक,रितेश पासी,श्यामजी धुरिया,विशाल गौतम,रमेश मौर्या,शीतला पाठक,विश्वनाथ गौतम,शिव प्रसाद मौर्या,मो. सलीम, मो.उस्मान आदि लोग उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें