पलिया में बाल श्रम को लेकर व्यापार मंडल की व्यापारियों से अपील,नाबालिग बच्चों से काम न कराने की दी सलाह
पलिया कलां(लखीमपुर-खीरी) १६ अक्टूबर पलिया कलां में बाल श्रम को लेकर नगर व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से नाबालिग बच्चों से काम न कराने की अपील की है। व्यापार मंडल की ओर से जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर नाबालिग बच्चा काम करता पाया जाता है, तो व्यापारी तत्काल इस पर ध्यान दें और बाल श्रम से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
नगर व्यापार मंडल के अनुसार, पलिया कलां में शुक्रवार को बाल श्रम से संबंधित जांच करने वाली संस्था की टीम पहुंचने की जानकारी मिली है। ऐसे में व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से सतर्क रहने और अपने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम न कराने की अपील की है।
व्यापार मंडल ने कहा कि बाल श्रम कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। व्यापारियों को चाहिए कि वे किसी भी नाबालिग बच्चे से काम न कराएं और न ही उसे अपने प्रतिष्ठान पर काम पर रखें।
नगर व्यापार मंडल, पलिया कलां ने सभी व्यापारी साथियों से इस सूचना को गंभीरता से लेने तथा अन्य व्यापारियों तक भी पहुंचाने का अनुरोध किया है, ताकि बाल श्रम पर रोक लगाने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।