हत्या की आशंका, सामान बिखरा एवं बक्सों के ताले टूटे होने से प्रथम दृश्यता लूट की भी चर्चा
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में एक घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और बक्सों के ताले टूटे होने एवं घर में सामान बिखरा पड़ा होने से हत्या के साथ लूट की भी आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है मृतका के किसी शहर में बाहर रह रहे परिजनों के आने पर ही घटना की स्थिति स्पष्ट होने की पुलिस कह रही बात। इस घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंथरा में लगभग 62 वर्षीय भूरी देवी पत्नी अनंगपाल सिंह अपने मकान में अकेली रहती थी उनके सभी परिजन बाहर किसी शहर में नौकरी, काम धंधा करते हैं इसी के चलते शुक्रवार की सुबह सोनू पुत्र महिपाल सिंह की भतीजी भूरी देवी के यहां तसला मांगने गई और गेट खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर जब छत पर चढ़कर देखा गया तो भूरी देवी को साड़ी से मुंह बंद पड़ा देखा गया जिस पर लोगों ने अंदर जाकर मुंह पर बंधी साड़ी खोली लेकिन इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका भूरी देवी के पारिवारिक भतीजे सोनू सिंह ने बताया है कि उनकी चाची भूरी देवी के घर में देखने पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे जिससे प्रथम दृष्टया आंशका है कि उनकी चाची की हत्या एवं लूटपाट भी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह जादौन पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और बाद में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई वहीं मृतका के किसी शहर में बाहर रह रहे परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और परिजनों के आने के बाद ही घटना की वास्तविकता की स्थिति स्पष्ट होने की पुलिस द्वारा बात कही जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया है कि बंथरा गांव में महिला की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है महिला के परिजन बाहर रहते हैं और उनके आने के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।