नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, माता रानी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
इटावा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ कालीवाहन मंदिर में सनातनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नंदिनी नंद गिरी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने अपनी टोली एवं अखाड़े के गद्दीधारक किन्नरों के साथ माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।धार्मिक आस्था और भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।महामंडलेश्वर नंदिनी नंद गिरी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा दिया गया।सिद्ध पीठ कालीवाहन मंदिर में आयोजित इस भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान भक्तों में माता रानी के प्रति गहरी श्रद्धा देखने को मिली।