पॉलिटेक्निक मैदान के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, प्रशासन व नगर निगम की टीम रही मौजूद

प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 38
प्रयागराज। यात्री होटल के पास स्थित पॉलिटेक्निक मैदान के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान मौके पर जिलाधिकारी श्री मनीष, नगर आयुक्त श्री साई तेजा तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत सिंह मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम की ईटीएफ टीम की मौजूदगी में की गई। टीम ने क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सार्वजनिक स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने संबंधित टीम को अभियान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न होने देने के लिए निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस खबर को शेयर करें