पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र मेवालाल राजपूत निवासी ग्राम तेजपुर कंचौसी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात हाल निवासी कचहरी के पीछे पछैया बस्ती किशनी रोड बिधूना थाना बिधूना जनपद औरैया। को मुखबिर की सूचना पर सहार मोड़ के पास से अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 336/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।