National
पक्की छत ने बदली जिंदगी, मुख्यमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
भदोही। ज्ञानपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत घाटमपुर की श्रीमती साधना शर्मा पत्नी शिव प्रसाद शर्मा के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण खुशियों की नई सौगात लेकर आई। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनका परिवार पहले मिट्टी के कच्चे घर में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में घर में पानी आने और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। साधना शर्मा कहती हैं, “पहले मिट्टी के घर में बहुत दिक्कत होती थी। पक्का घर मिलने से हमारी जिंदगी आसान हो गई है। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।”