पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज का अनुशासन सराहनीय

प्रयागराज। सहसो भूपतपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में शैक्षिक व्यवस्था और अनुशासन को लेकर अभिभावकों ने संतोष जताया है। अभिभावकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में विद्यालय की पढ़ाई और अनुशासन में काफी सुधार हुआ है। उनका कहना है कि सभी शिक्षक पूर्ण सहयोग करें तो यह विद्यालय शिक्षा के मंदिर के रूप में और बेहतर कार्य कर सकता है।
हाल में प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों के साथ मारपीट के लगाए गए आरोपों को छात्र के परिजनों ने गलत बताया। परिजनों के अनुसार बच्चे का पहले से उपचार चल रहा था और प्रधानाचार्य से उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने लिखित रूप से भी अपना पक्ष देते हुए कहा कि वे किसी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं और मामले को लेकर गलत खबरें न फैलाई जाएं।
विद्यालय में करीब 800 छात्र-छात्राएं, 22 शिक्षक-शिक्षिकाएं और 10 कर्मचारी हैं। प्रार्थना सभा में सुविचार, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर गतिविधियां कराई जाती हैं। विद्यालय में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार उनके प्रयासों से छात्र संख्या, अनुशासन और परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
इस खबर को शेयर करें