ऑपरेशन सवेरा .नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार 1 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 265 ग्राम अवैध स्मैक पाऊडर (जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये) बरामद पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त उस्मान पुत्र यासीन निवासी ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 265 ग्राम स्मैक पाऊडर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0 390/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस खबर को शेयर करें