ऑपरेशन सवेरा: 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना कुतुबशेर और मिशन शक्ति एंटी रोमियो की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर परिक्षेत्र के तीनों जिलों में "ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में एसपी नगर और सीओ नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चांदनी पत्नी नौशाद निवासी लहियागढ़ थाना कुतुबशेर को रामगढ़ नहर के पास बालिया के भट्टे की तरफ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना कुतुबशेर पर मु.अ.सं. 485/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।