न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बिंदकीध्फतेहपुर। शासन द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमों का स्थानांतरण कर उनका ट्रायल दूसरे जनपद में किए जाने तथा अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाए जाने के विरोध में बुधवार को आदर्श अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
बुधवार दोपहर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने संबंधित निर्णय के विरोध में अपने विचार रखे और कहा कि अधिवक्ताओं को अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार होना चाहिए। बैठक के पश्चात अधिवक्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुकदमों के स्थानांतरण तथा अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाए जाने के निर्णय का विरोध दर्ज कराया गया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ बिंदकी के अध्यक्ष एडवोकेट कल्याण सिंह यादव, महामंत्री प्रतिभा पटेल, राजेश द्विवेदी, सुरेश सिंह चैहान, अशोक उत्तम, राजेंद्र मिश्रा, अरुण द्विवेदी, शैलेंद्र अग्निहोत्री, मोहम्मद इमरान, साबिर खान, नवाब हुसैन, रमेश गुप्ता, अरुण गंगाराम सोनकर, बाबा विकास शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें