National
नवरात्र से पहले सड़कें दुरुस्त कराएं, लापरवाही पर होगी निलम्बन की संस्तुति रू मण्डलायुक्त
मीरजापुर । मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय सभागार से जूम माध्यम से मण्डलीय विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और विलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीआईजी पूनम, तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारी शामिल हुए। मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, एनएच, जल निगम तथा नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र से पहले मीरजापुर नगर, विन्ध्याचल और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों की सड़कों को हर हाल में दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र तक कहीं भी नया गड्ढा न खोदा जाए और पहले से खोदे गए गड्ढों को तत्काल बन्द कर सड़क की मरम्मत कराई जाए। लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध निलम्बन की संस्तुति की जाएगी। एनएच की सड़कों की समीक्षा में भरूहना चैराहे से विन्ध्याचल-अष्टभुजा मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित कांट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। मण्डलायुक्त ने एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर को मुख्यालय से सम्पर्क कर नए कांट्रैक्टर के माध्यम से सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी समय से सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने तथा वन विभाग से सम्बन्धित औपचारिकताएं पूरी हो चुकी परियोजनाओं पर तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विलम्बित परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। मण्डल में मीरजापुर की 21, सोनभद्र की 8 और भदोही की 13 परियोजनाएं विभिन्न कारणों से लम्बित बताई गईं। कानून व्यवस्था की समीक्षा में डीआईजी ने चील्ह चैराहा और सोनभद्र मार्ग पर रात के समय ट्रकों के जाम की समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। भारी वाहनों को हाईवे के रास्ते डायवर्ट करने, मिशन शक्ति के कार्यक्रमों में सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा दशहरा पर प्रतिमा विसर्जन स्थलों का पहले से चिन्हांकन कर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। मण्डलायुक्त ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक कराने तथा जनपद स्तर पर भी बैठक कर समस्याओं का समय से समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही गम्भीर अपराधों, महिला अपराध, एनडीपीएस, गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट और लम्बित विवेचनाओं के मामलों की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० कीर्ति कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।