National
नंदोत्सव व लाड़ली राधा जू का जन्मोत्सव भक्ति एवं हर्षोल्लास से मनाया
झांसी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ 2026 की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती किरण चौड़ेले के सानिध्य में नंदोत्सव, लाड़ली राधा जू का जन्मोत्सव एवं रासलीला भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने नंद-यशोदा तथा राधा-कृष्ण की अनंत भक्ति और अटूट प्रेम को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। उत्सव के दौरान ट्रॉफी, बिस्किट एवं फलों की लुटाई और वितरण किया गया। इसके साथ ही मनोरंजक गेम्स, प्रतियोगिताओं एवं मनमोहक प्रस्तुतियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “मकर सजना” प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। थीम आधारित हाउजी एवं विभिन्न रोचक खेलों ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती किरण चौड़ेले ने सभी महिलाओं को राधाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द एवं संगठन की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
सभी सखियों ने नंदोत्सव के साथ लाड़ली जू का जन्मदिन भी भक्ति, मस्ती और ब्रज की रंगीली छटा के बीच हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में रेखा, विमला, सुनीता, स्मिता, रितु, ज्योति, अर्चना, बबीता, रिया, संगीता, स्वाति, पिंकी, नेहा, रुचि, अलका, रेखा, आरती, जया, सरिता, किरण, अनीता, सीमा, मधु, मधुलिका, दीपा, रेनू, रीता, रीना, शिवा, रश्मि, गुंजन, सपना, प्रीति सहित बड़ी संख्या में सखियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।