National
नीट-पीजी में डॉ. सानिया शेख ने हासिल की 2927वीं रैंक
प्रतापगढ़। मेडिकल की स्नातकोत्तर पढ़ाई में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नीट-पीजी परीक्षा में मानधाता क्षेत्र के बरसंडा निवासी अबरार अहमद की पुत्री डॉ. सानिया शेख ने 2927वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। डॉ. सानिया शेख ने एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झांसी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज में कार्यरत हैं। निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने नीट-पीजी में यह उपलब्धि हासिल की।
सानिया की सफलता की जानकारी मिलने पर शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें तथा उनके पिता अबरार अहमद और परिजनों को बधाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सानिया की सफलता की जानकारी मिलने पर शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें तथा उनके पिता अबरार अहमद और परिजनों को बधाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।