National
नारायणी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, गंडक बैराज से 1.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तराई इलाकों में बाढ़ का खतरा ने लोगो की बढ़ाई चिंता
कुशीनगर-: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से गुरुवार शाम 4 बजे तक 1 लाख 39 हजार 100 क्यूसेक पानी नारायणी नदी में डिस्चार्ज किया गया।
बैराज के आंकड़ों के अनुसार अप स्ट्रीम लेवल 362.00 फीट और डाउन स्ट्रीम लेवल 351.50 फीट दर्ज किया गया है। डाउन स्ट्रीम में 1 लाख 21 हजार 500 क्यूसेक पानी बह रहा है। ईस्टर्न मेन कैनाल में 8600 क्यूसेक और वेस्टर्न मेन कैनाल में 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
नेपाल में नारायणी की सहायक नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते नेपाल प्रशासन ने नदी किनारे बसे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इधर कुशीनगर में भी पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गई है। पनियहवा, खड्डा, तमकुहीराज और सेवरही तहसील के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं।
प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है और नाव, राहत सामग्री और मेडिकल टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।