नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन गंजिया बाजार में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की कहानियों का हुआ मंचन

मऊआइमा, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘नमो सेवादृअनकही कहानियां’ विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन गंजिया बाजार, मऊआइमा नगर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला सह-संयोजक संगीता पटेल रहीं। इस अवसर पर विधानसभा सह-संयोजक शारदा प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश खत्री, पूर्व सभासद अशोक साहू तथा कार्यक्रम संयोजक एवं सभासद मनीष साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़ी कहानियों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस खबर को शेयर करें