नई मंडी गौशाला में भारत विकास परिषद सम्राट ने किया गौ सेवा कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी गौशाला में भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रकल्प संयोजक (क्षय रोग सेवा) संजय मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दत्त शर्मा मौजूद रहे।
आयोजन गौरी शर्मा, मोनिका शर्मा, शाखा अध्यक्ष विनय शर्मा और शाखा सचिव कुलदीप भारद्वाज के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक इंजी. प्रमोद कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र त्यागी और विजय भार्गव रहे। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। यह हमें निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।