National
नौबस्ता पुल मार्ग का कटा एप्रोच बना मुसीबत, आवागमन को लोग परेशान - एक पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
प्रेमनगरध्फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में नौबस्ता-ऊंचाहार गंगा पुल मार्ग का क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के दौरान नौबस्ता पक्के पुल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क का एप्रोच मार्ग करीब पांच मीटर से अधिक गहराई तक कटकर बह गया था। घटना को एक पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रसाद निषाद ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर अभय प्रताप सिंह इस संबंध में अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर चुके हैं। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क के पास सुरक्षा के लिए बैरियर लगाए गए हैं। यह मार्ग फतेहपुर को रायबरेली, ऊंचाहार और लखनऊ से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। मार्ग बाधित होने से रायबरेली स्थित एम्स जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इन दिनों ऊंचाहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन भी चल रहा है। फतेहपुर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से कथा में शामिल होने जाते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें भी वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग के पास नौबस्ता पुलिस चैकी भी स्थित है। सड़क कट जाने के कारण पुलिस को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में परेशानी हो रही है। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह और नौबस्ता चैकी प्रभारी हिमांशु सिंह द्वारा भी उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। रात के समय क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास गड्ढों और गहरी कटान के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत होने तक बोल्डर या मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया जा सकता है, जिससे आवागमन कुछ हद तक सुचारु हो सके। खागा उपजिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अभी तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।