मधवानगर खादर में लगी आग,एक घर व दो जानवर जले
पचपेड़वा(बलरामपुर)- विगत रात्रि को मधवानगर खादर में प्रेम पाती पत्नी स्व०हनुमान मौर्य के घर में आग लग गयी।घारी में धुइंहर सुलगाया गया था जिससे आग पकड़ लिया,भैंस व बछड़ा जल गए,इलाज चल रहा है।प्रेम पाती एक गरीब महिला है जो बच्चों से अलग घारी में ही रहती थी।घारी में रखा सामान भी जल गया।लेखपाल सुनील कुमार ने बताया की आर्थिक सहायता हेतु रिपोर्ट भेज दी गयी है।