National
मोदी जी के जन्मदिन पर न्च्प् शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद गिरफ्तार
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 42
प्रयागराज। 18 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तावित न्च्प् शुल्क के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनहेटी में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतीकात्मक रूप से पूजा सामग्री बीजेपी के फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के द्वारा भेंट करने जा रहे थे। जैसे ही कांग्रेस का काफिला फूलपुर के कनेहटी पहुंचा पुलिस ने जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद को जबरन गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए पुलिस और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है। पार्टी ने न्च्प् पर प्रस्तावित शुल्क,बेरोजगारी, महंगाई और जनहित के अन्य मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही।अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस जनता के सवालों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं होगा।कांग्रेस गंगापार ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार से लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में सर्वश्री,शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.जगत नारायण सिंह,देवराज उपाध्याय,समशुल कमर,भोलानाथ तिवारी,प्रभारी सददाम हुसैन सिददीकी,डा.अमर सिंह पटेल,सुरेश पटेल,रितेश पासी,मो.फारुक,प्रदीप पाण्डेय,मो.शमीम,पंचू पासी,लवकुश मिश्रा,अंसार अली सोनू,विनोद विश्वकर्मा,प्रभाकर कुमार,ओमप्रकाश सरोज,शिव प्रसाद मौर्या,रमेश मौर्या,धीरज पटेल,कार्तिकेय पाण्डेय,नन्हें भाई,नईम उददीन,शकील उददीन,लकी सरोज,आदि लोग उपस्थित रहे।