मोतिहारी एयर शो के लिए कुशीनगर पहुंचे सूर्यकिरण के 9 हॉक विमान, बारिश से उड़ान में खलल

प्रातः काल एक्सप्रेस
ब्यूरो कुशीनगर.....
कुशीनगर-: बिहार के मोतिहारी में 25 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक एयर शो में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों का दल मंगलवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा।

सूर्यकिरण टीम का यह दल कुशीनगर एयरपोर्ट को अस्थायी बेस बनाकर मोतिहारी के गांधी मैदान में होने वाले मुख्य शो के लिए अभ्यास करेगा। मंगलवार वृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे इन विमानों को कुशीनगर से मोतिहारी के लिए रिहर्सल उड़ान भरनी थी, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण उड़ान टालनी पड़ी। फिलहाल एयरपोर्ट पर रनवे की सफाई और उड़ान की तैयारियां जारी हैं। मौसम साफ होते ही विमान मोतिहारी रवाना होंगे।

*मोतिहारी में पहली बार होगा शो*

मोतिहारी के इतिहास में पहली बार भारतीय वायुसेना का इतना बड़ा एयर शो होने जा रहा है। 25 सितंबर को गांधी मैदान में करीब एक घंटे तक चलने वाले शो में 9 हॉक विमान 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सटीक फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। 4126

*5 मीटर की दूरी पर उड़ेंगे विमान*

शो की सबसे बड़ी खासियत विमानों के बीच अद्भुत सामंजस्य होगी। लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और चर्चित डीएनए मैन्युवर जैसे करतबों के दौरान विमानों के बीच की दूरी 5 मीटर से भी कम रह जाती है।आसमान में विमानों से निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की धाराएं तिरंगे की छटा बिखेरेंगी।

भारतीय वायुसेना की यह टीम एशिया की इकलौती नौ एयरक्राफ्ट वाली एरोबेटिक टीम है। इस बार टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी कर रहे हैं और टीम में 5 नए सदस्य शामिल किए गए हैं।1996 में गठित यह टीम अब तक 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।
इस खबर को शेयर करें