माता शाकुंभरी देवी झंडा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब,

सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी झंडा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं डीजे वाहन पहुंचने के कारण कुछ समय के लिए यातायात का दबाव बढ़ गया था। पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल व्यवस्था संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया गया, जिसके बाद वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थारू मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं गर्मी से राहत के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से पानी एवं कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण भी किया गया। सहारनपुर पुलिस की अपील सभी श्रद्धालु धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें। पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर मेले को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने में सहयोग करें।
इस खबर को शेयर करें