National
मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को अपराध, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
झांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को पंडित वासुदेव तिवारी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, झूठे मुकदमों में महिलाओं को मोहरा बनाए जाने, लड़के-लड़कियों के घर से चले जाने के मामलों, पारिवारिक विघटन तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक नीलम सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल आरती यादव, दीक्षा चौहान, शिवानी बघेल एवं अन्नू चौधरी ने छात्राओं को शासन की ओर से संचालित महिला एवं बालिका सुरक्षा संबंधी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 और 181 सहित विभिन्न टोल फ्री नंबरों के उपयोग और उनकी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या योजना और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की सुविधाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना रहा।