National
मौसेरा भाई बनकर किया 10 हजार रुपये की साइबर ठगी
भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली निवासी प्रशांत कुमार से मौसेरे भाई बनकर की गई 10 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत पर भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को प्रशांत का मौसेरा भाई बताते हुए तत्काल रुपये मांगे थे।रकम भेजने के बाद असली मौसेरे भाई से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। प्रशांत ने तत्काल ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क ने छब्त्च् पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शकील खान और महिला कांस्टेबल गरिमा यादव की भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करने और किसी के कहने पर पैसे भेजने से पहले उसकी पहचान सत्यापित करने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करने और किसी के कहने पर पैसे भेजने से पहले उसकी पहचान सत्यापित करने की अपील की।