मुरादगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में दो युवकों की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन एडीएम व एएसपी के अथक प्रयास के बाद हुआ अंतिम संस्कार
औरैया। जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मुरादगंज मुख्य चौराहे पर स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस के बेसमेंट में रखे गैस सिलेंडर में बीते 13 सितंबर को ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी जिसमें दुकान पर काम कर रहे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे जिनको आनन फानन में जनपद के चिचोली स्थित सो सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चारों की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया कानपुर से चारों को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया था स्थिति गंभीर होने के चलते चारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शिवम पुत्र सज्जन बाबू और विपिन पुत्र किशनलाल की 30 सितंबर की शाम करीब छह बजे शिवम ने दम तोड़ दिया, जबकि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे विपिन की भी मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से नाराज परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुरादगंज पुलिस चौकी पहुंचकर नाराजगी जताई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही।इसके बाद मृतक के परिजन कोतवाली अजीतमल पहुंचे। जगतपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र कैलास बाबू ने तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, 3 दिन से दोनों शवों को रखकर परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए, मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के अथक प्रयासों के बाद दोनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा की राशि दिलाई गई जिसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, अन्य दो घायल युवकों का इलाज जारी है जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।