मीरजापुर पुलिस का सघन अभियान, 6 आरोपी गिरफ्तार, 9 का शांतिभंग में चालान

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24.09.2026 को बड़ी कार्रवाई की है। थाना सन्तनगर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी राहुल चैहान पुत्र सुरेश चैहान निवासी ककरद को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट व बीएनएस की धारा में जेल भेजा। थाना पड़री पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में सूरज कुमार पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय निवासी पकरी का पुरा को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस ने भी समान मामले में आरोपी मान सिंह पुत्र कैलाश निवासी बघैला को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना पड़री व एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी कर नकली गिन्नी बेचकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों बृजेश कुमार उर्फ बलराम निवासी दादर कला और अजय बिन्द निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार कर उनके पास से 04 नकली गिन्नी व पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया। थाना लालगंज पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 09 व्यक्तियों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया।
इस खबर को शेयर करें