मिर्जापुर के तिलठी गांव के सपूत अवधेेश कुमार यादव संयुक्त राष्ट्र मिशन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

मीरजापुर । जिले के तिलठी गांव निवासी भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) अवधेेश कुमार यादव संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन के तहत अफ्रीकी देश में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो रहे हैं। वर्तमान में वे भारतीय सेना में जूनियर इंजीनियर (नेटवर्क इंजीनियर) Network Engineer के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन के दौरान अवधेेश कुमार यादव जूनियर इंजीनियर (नेटवर्क इंजीनियर) Network Engineer के रूप में अपनी तकनीकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस महत्वपूर्ण दायित्व के तहत वे मिशन से संबंधित नेटवर्क एवं संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा तकनीकी सेवाओं के संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर उनके लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव, क्षेत्र और जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल है। अवधेेश कुमार यादव भारतीय सेना में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कर रहे हैं। अब संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मिशन में सेवाएं देने का अवसर उनकी सैन्य सेवा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। तिलठी गांव के लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सफल मिशन, सुरक्षित यात्रा और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए देशसेवा, मेहनत और समर्पण की प्रेरणा है। अवधेेश कुमार यादव ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश का गौरव बढ़ाने का प्रयास करूंगा।
इस खबर को शेयर करें