मणेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में सपा का सदस्यता अभियान शुरू, अखिलेश यादव को सीएम बनाने का लिया संकल्प

प्रातःकाल एक्सप्रेस
सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक स्थित जमधरा गांव में पीडीए चौपाल के साथ समाजवादी पार्टी के सघन सदस्यता अभियान का विधिवत आगाज हुआ। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा 'मशाल' के ऊर्जावान व प्रभावी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चौपाल की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में मणेन्द्र मिश्रा के कुशल समन्वय, समर्पण और सक्रिय नेतृत्व की सभी वक्ताओं व उपस्थित जनसमूह ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
चौपाल को संबोधित करते हुए मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 400 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से हासिल किया जाएगा। उन्होंने संगठन को धार देते हुए विशेष रूप से पहली बार मतदाता बन रहे नौजवानों और आधी आबादी (महिलाओं) को प्राथमिकता के आधार पर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। अभियान के तहत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के सहयोग से कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रशिक्षित एवं शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए नामित भुवनेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को 'पीडीए स्वाभिमान ऐप' के संचालन और डिजिटल माध्यम से सदस्य जोड़ने की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। चौपाल की अध्यक्षता शोहरतगढ़ विधानसभा महासचिव महबूब आलम ने की।
इस अवसर पर सेक्टर-1 मलगहिया और सेक्टर-2 ढेकहरी के सभी बूथों के सक्रिय पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, जोनल प्रभारी व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शकील शाह, प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल फौजी, छात्रसभा राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, ग्राम प्रधान राकेश गौतम, विशाल बारी, अमित यादव, प्रेम चंद्र, अमीन प्रसाद चौरसिया, डॉ. रामनरेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें